{"vars":{"id": "107609:4644"}}

 Rajasthan: राजस्थान के भाई ने बहन को मायरे में दिए 1 करोड़ 51 लाख कैश, सोना चांदी दैख लोगों की फटी आंखे
​​​​​​​

Rajasthan: राजस्थान का मायरा एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक भाई ने अपनी बहन को भात में एक करोड़ 51 लाख रुपए कैश दिए। यहीं नही सोना चांदी और 2 प्लॉट को देखकर भाते में मौजूद लोगों की आंखे फटी रही गई। 
 
Agro Haryana News: (Rajasthan News) राजस्थान के नागौर का एक भाई द्वारा अपनी बहन को मायरा देना एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी ने अनुसार बता दें नागौर के साडोकण गांव के तीन भाइयों ने अपनी बहन के बच्चों की शादी में एक करोड़ 51 लाख रुपए कैश मायरे में दिए। यहीं नही भाईयो द्वारा  25 तोला सोना, 5 किलो चांदी और नागौर शहर में 2 प्लॉट दिए गए है। 7 फरवरी, 2025 को हुई इस कार्यक्रम में बहन के लिए भाईयों ने दिल खोल के भात भरा है। 

जानकारी के लिए बता दें कि नागौर में यह परंपरा अक्सर करोड़ों के मायरे के रूप में देखने को मिलती है। इससे पहले भी नागौर में 2 करोड़ और 8 करोड़ के मायरे की खबरें सामने आ चुकी हैं।


करोड़ों का मायरा देख लोगों की फटी आंखे

जानकारी ने अनुसार बता दें नागौर के साडोकण गांव के तीन भाइयों हरनिवास खोजा, दयाल खोजा और हरचंद खोजा द्वारा अपनी बहन के बच्चों के विवाह में मायरे के रूप में 1 करोड़ 51 लाख रुपये नकद,25 तोला सोना, 5 किलो चांदी और नागौर शहर में 2 प्लॉट को देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों की आंखे फटी रह गई। जानकारी के अनुसार बता दें कि यह शादी फरदोद गांव में हुई थी। यहां बीरज्या देवी के पति मदनलाल रहते हैं।


क्या होता है मायरा

भाई द्वारा अपनी बहन के बच्चों की शादी मे मायरा देने की पंरपरा काफी पुरानी है। देश के कई हिस्सों में यह पंरपरा रियासतकाल से चली आ रही है। आमतौर पर बेटी के पिता या भाई अपनी बहन के बच्चों की शादी में कपड़े और कुछ पैसे मायरे के रूप में देते हैं। मायरे को भात भी कहा जाता है। लेकिन राजस्थान के नागौर में यह पंरपरा थोड़ी अलग रूप से की जाती है। यहां अक्सर भाईयों द्वारा अपनी बहन के बच्चों की शादी में करोड़ों के मायरे देखने को मिलते हैं। जिसे देखकर लोगो को काफी हैरानी होती है।