{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Rain In Haryana: हरियाणा के 16 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

Haryana Rain Alert:  वीरवार की रात से हरियाण के कई जिलों के मौसम में परिवर्तन देखने को मिला है। हरियाणा के मौसम को लेकर मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जारी कर दिया  गया है। जिसके अनुसार हरियाणा के 16 जिलों में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। 
 
Agro Haryana News: (Rain Alert) मौसम विभाग के अनुसार देश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जिसका असर वीरवार की रात से हरियाणा के कई जिलों में देखा गया है। वीरवार रात से ही हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश देखी गई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में इस परिवर्तन के बाद हरियाणा के कई जिलों में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हुई है। 


हरियाणा के इन 16 जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार हरियाणा के कई जिलों में 1 मार्च तक मौसम परिवर्तन दिखाई देगा। जिसके चलते हरियाणा के कई जिलों में मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। जानकारी के अनुसार बता दें कि मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर जारी किए गए अलर्ट के अनुसार हरियाणा के  पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, झज्जर, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की बारिश हो सकती है। 


हरियाणा के किसानों के लिए  अलर्ट जारी

मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार हरियाणा में  पश्चिमी विक्षोभ फिर से एक्टिव हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवा और ओलावृष्टि से फसलों को खतरा बना हुआ है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस समय गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। यदि ऐसे में ओले गिरे तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।