{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Railway: अंबाला मंडल की आधा दर्जन ट्रेनों का बदल गया समय, जारी हुआ नया शड्यूल  

चंडीगढ़-नई दिल्ली रेल सेक्शन पर पहले ही देश की प्रीमियम ट्रेन अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। दूसरी ओर नई समय सारिणी के हिसाब से अंबाला कैंट से निकलने वाली आधा दर्जन ट्रेनों के समय में बदलाव हो गया है। इन ट्रेनों के संबंध में जल्द ही सूची को पूछताछ केंद्र पर चस्पाया जाएगा। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से... 

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली: रेलवे की नई समय सारिणी एक अक्टूबर से जारी हो गई है। इस समय सारिणी में एक बार फिर चंडीगढ़-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस के संचालन की जानकारी दी गई है, लेकिन तीन साल बाद भी ट्रेन का संचालन नहीं हो पाया है।

इस बार की समय सारिणी में चंडीगढ़ से तेजस के संचालन का समय दोपहर 2.35 दर्ज किया गया है। हालांकि यह गलती है या फिर सच में तेजस का संचालन चंडीगढ़-नई दिल्ली सेक्शन पर किया जा सकता है, यह जानकारी अभी किसी अधिकारी के संज्ञान में नहीं है।

एक अक्टूबर से हुए बदलाव में अंबाला मंडल की आधा दर्जन ट्रेनों का बदल गया समय

चंडीगढ़-नई दिल्ली रेल सेक्शन पर पहले ही देश की प्रीमियम ट्रेन अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। दूसरी ओर नई समय सारिणी के हिसाब से अंबाला कैंट से निकलने वाली आधा दर्जन ट्रेनों के समय में बदलाव हो गया है।

इन ट्रेनों के संबंध में जल्द ही सूची को पूछताछ केंद्र पर चस्पाया जाएगा। जबकि ट्रेनों की जानकारी देने के लिए कंफर्म टिकट यात्रियों को संदेश भेजे जा रहे हैं। वहीं स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को जानकारी देने के लिए उद्धोषणा प्रणाली का इस्तेमाल हो रहा है।

इन ट्रेनों की बदली समय सारिणी

ट्रेन नंबर 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस का अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने का समय 10.13 था जो अब 10.30 हो गया है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर मैमू एक्सप्रेस का समय शाम 5.32 की जगह 5.37 हो गया।

ट्रेन नंबर 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल का समय 8.25 की जगह 8.20, 04547 अंबाला कैंट-बठिंडा एक्सप्रेस का समय दोपहर 1.10 की जगह दोपहर 12.15 बजे और ट्रेन नंबर 04570 कालका-अंबाला कैंट का समय दोपहर 2.40 की जगह दोपहर दो बजे का हो गया है। रेलवे की नई समय सारिणी रेलवे वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।

अधिकारी के अनुसार

एक अक्तूबर से रेलवे की नई समय सारिणी जारी हो गई है। इसमें अंबाला कैंट से निकलने वाली आधा दर्जन ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। चंडीगढ़-नई दिल्ली के बीच अभी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है जोकि अंब अंदौरा से चलती है। तेजस के संचालन को को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है।