{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Sirsa Weahter : सिरसा में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Sirsa Weahter: देशभर में कड़ाके की गर्मी पड़ रही है। इस भयंकर गर्मी में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि हरियाणा में सिरसा शहर सबसे गर्म रहा है, यहां तापमान 50 सेल्सियस डिग्री के पार पहुंच गया हैं। आइए जानते है नीचे खबर में मौसम का हाल-
 
Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली  Sirsa Weahter : हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को सिरसा में तापमान 50.3 डिग्री दर्ज किया था। 

सिरसा में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। हरियाणा के कुछ जिलों में लू का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी कर दिया है। सिरसा ही नहीं बल्कि हरियाणा के अन्य राज्यों में भी गर्मी का कहर जारी है। 

बीते दिन फतेहबाद में भी हल्की बारिश हुई है। लोगों को बारिश के बाद गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। कल शाम को बूंदाबांदी से सिरसा में भी ठंडी हवाएं चली है। 

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद 31 मई से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। भयंकर गर्मी के कारण कई लोगों की मौत भी हो गई है। हरियाणा का सिरसा शहर अब तक सबसे गर्म शहर रहा हैं।