{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Haryana Weather : हरियाणा के फतेहबाद जिले में कल हुई हल्की बूंदाबांदी, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Haryana Weather : देशभर में भयंकर गर्मी पड़ रही हैं और हर दिन तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। इस भीषण गर्मी में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा हैं। लेकिन कल हरियाणा के फतेहबाद जिले में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली हैं। आइए जानते है नीचे खबर में हरियाणा के मौसम का हाल-
 
Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  हरियाणा में भंयकर गर्मी पड़ रही है। लोगों को गर्मी की वजह से बुरा हाल हो रहा है। तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। 

सड़कों पर भी बाहर कर्फ्यु जैसे हालात बने हुए है। लोग घरों से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ लेकर निकल रहे है। इसी हरियाणा के इस फतेहाबाद जिले से गर्मी से राहत भरी खबर सामने आ रही है। 

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, कल रात को फतेहबाद में कल हल्की बूंदाबांदी हुई है। बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। शाम के वक्त ठंडी हवाएं चली है। बारिश की वजह से तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। 

तापमान भी कम होकर 46 डिग्री सेल्सियस रह गया है। पिछले कुछ दिनों से वरना गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा था। लोग केवल अपने जरुरी काम के  लिए घरों से बाहर निकल रहे थे।