{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Haryana August Weather: अगस्त महीने में हरियाणा में होगी अच्छी बारिश, येलो अलर्ट जारी

August Weather alert: हरियाणा में अगस्त महीने में अच्छी बारिश होती दिखाई देगी। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
 

Haryana August Weather: अगस्त महीने में हरियाणा में होगी अच्छी बारिश, येलो अलर्ट जारी

भारी बारिश से हरियाणा के तापमान में गिरावट (Haryana August Weather)

अगस्त महीने में हरियाणा में होगी अच्छी बारिश (Haryana August Weather)

Agro Haryana: हरियाणा में जहां जुलाई का महीना सुखा रहा है वहीं अगस्त की शुरूआत ही अच्छी बारिश के साथ हुई है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में एक बार फिर मानसूनी हवाएं सक्रिय हो गई है। अगस्त महीने में हरियाणा प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिली है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हिसार के आसपास के क्षेत्रों और सिरसा में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

भारी बारिश से हरियाणा के तापमान में गिरावट (Haryana August Weather)
अगस्त महीने में भारी बारिश से हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और हिसार में अधिकतम पारा 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा प्रदेश में 24 घंटे में औसतन 60 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई है। 

अगस्त महीने में हरियाणा में होगी अच्छी बारिश (Haryana August Weather)

भारतीय मौसम विभाग ने अगस्त महीने में हरियाणा में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो हरियाणा में मानसूनी हवाएं जोर पकड़ रही है। जिसके कारण अगस्त महीने में हरियाणा में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार हरियाणा में  5 से 8 अगस्त के बीच मानसून फिर जोर पकड़ेगा।