{"vars":{"id": "107609:4644"}}

World Bicycle Day: साइकिल दिवस पर सिरसा जिले के साईकिलोजिस्ट कल्ब के सदस्यों ने निकाली साइकिल यात्रा  

World Bicycle Day: आज विश्व साइकिल दिवस है। हरियाणा के सिरसा जिले में साईकिलोजिस्ट कल्ब के लोगों ने साइकिल दिवस पर आज साइकिल यात्रा निकाली है। साथ ही में लोगों को तंदुरस्त होने के भी आदेश दिए है।   
 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : World Bicycle Day: महासभा ने निर्णय के द्वारा देश में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।  साइकिल परिवहन का एक किफायती, स्वच्छ और पर्यावरण का टिकाऊ साधन है। 

विश्व साइकिल दिवस पर आज हरियाणा के सिरसा जिले में साईकिलोजिस्ट कल्ब के सदस्यों ने आज साइकिल यात्रा निकाली है। यात्रा के साथ ही लोगों को संकल्प भी दिलाए गए है। बाजारों में भी यह यात्रा निकाली गई है।     

विशेष महत्व  

साइकिल रैली साईकिलोजिस्ट कल्ब के सभी सदस्यों द्वारा निकाली गई है। जिसमें डा. संजीव गोयल, डा. राजेंद्र सिहाग, उमेश जैन, ललित बांसल, निखिल गर्ग, संजय निरानिया, नमन बंगा शामिल थे। 

उन्होंने साथ में साइकिल चलाने के फायदों के बारे में भी बताया है। संजीव गोयल सिरसा के बेस्ट और फेमस चिकित्सक है। वह हर रोज सुबह साइकिल चलाते है। यात्रा के साथ ही उन्होंने साइकिल चलाने के महत्व को भी बताया है।  

साइकिल चलाने से शरीर में होते है ये फायदें - 

1. मन में किसी भी प्रकार की कोई चिंता नहीं रहती है

2. शरीर में शुगर सही रहता है 

3. बी.पी भी सही रहता है

4. मोटापा कम होता है

5. दिल की बीमारी नहीं होती है

6. हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती है

7. घुटने का दर्द भी कम होता है।