{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Weather Update: इस दिन दस्तक देगा हरियाणा-NCR में मानसून, इन इलाकों में होगी भारी बारिश   

Weather Update: हरियाणा में इस बार भयंकर गर्मी पड़ रही है। लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल हो रहा है। सभी लोग मानसून आने के इंतजार में बैठे हुए है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही मानसून की एंट्री होनने वाली है। चलिए जानते है मौसम का हाल-  

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : Weather Update: गर्मी का कहर अभी भी जारी है। लोग मानसून आने के इंतजार में बैठे हुए है। जल्द ही लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने के आसार है। केरल में मानसून की एंट्री हो गई है। 

हरियाणा में अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों को बुरा हाल हो रहा है। हर कोई ये सवाल कर रहा है कि मानसून कब आएगा। कई शहरों में तो गर्मी की वजह से लोगों की मौत भी हो गई है।  

केरल पहुंचा मानसून-

केरल के लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी से एक दिन पहले ही केरल में मानूसन ने एंट्री कर ली है। 

इस दिन हरियाणा-एनसीआर में मानूसन की होगी एंट्री-

30 मई को ही इस बार केरल में मानसून पहुंच गया है। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन को माना जा रहा है। पिछले कुछ दिन पहले रेमल साइक्लोन बंगाल में आया था। 

हरियाणा एनसीआर वाले लोग गर्मी से बहुत परेशान हो रहे है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार जून का आखिरी हफ्ते में हरियाणा एनसीआर में मानसून आने वाला है। मानूसन आने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।  

केरल से होता हुआ 10 जून को मानसून मुबंई में पहुंच जाएगा। मुंबई में आने के बाद मानसून हरियाणा में आने वाला है। 27 जून से 3 जुलाई के बीच में हरियाणा एनसआर में मानसून की दस्तक दे देगा।