{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Weather Update : अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जाने मौसम का हाल

Weather Update : मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बता दें कि अब अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में झमाझम बारिश होगी। इसी के चलते तापमान में कुछ गिरावट होने वाली है और लोगों को इस भयंकर गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली हैं। आइए जानते है नीचे खबर में मौसम का हाल-
 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली Weather Update : पिछले कई दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं हो रहा था और लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। इसी के बीच अब मौसम में बदलाव होने वाला हैं। मौसम विभाग के अनुसार बता दें कि केरल और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में मॅानसून ने एंट्री ले ली हैं।

कई स्थानों पर आज बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि उत्तर-पूर्व असम के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है और चक्रवाती परिसंचरण उत्तर प्रदेश में 1.5 किलोमीटर तक का फैला है। उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और निचले स्तरों पर पश्चिम बंगाल से होते हुए पश्चिमी बांग्लादेश तक चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ हैं।   

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बता दें कि अगन 24 घंटों में सिक्किम, मेघालय, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की पूरी संभावना हैं। लेकिन पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में भीषण लू चलने वाली हैं। 

इन स्थानों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में इन राज्यों में केरल, लक्षद्वीप और असम के कई स्थानों पर बारिश हुई हैं। इसी के साथ नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई थी।

उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण उत्तर प्रदेश, गोवा और कोंकण में भी कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुई हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई हैं और जम्मू कश्मीर में भी बारिश हुई थी। मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भयंकर लू चलने वाली हैं।