{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Weather News : हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather News : देशभर के इस भयंकर गर्मी ने लोगों का बेहाल कर रखा हैं। इस गर्मी में लोगों का घरों से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो रहा हैं। लेकिन IMD ने हरियाणा सेमत इन राज्यों में भारी बारिश आने का अलर्ट जारी किया हैं। बारिश आने के बाद लोगों को इस भयंकर गर्मी से राहत मिलने वाली हैं। आइए जानते है नीचे खबर में मौसम का हाल-
 
Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली Wather News : पिछले कई दिनों से देशभर में लगातार भीषण गर्मी पड़ने वाली हैं और तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। अब मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मॅानसून आने की सूचना दी हैं। लक्षद्वीप और केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिण अरब सागर, सिक्किम, मेघालय और असम में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई हैं।

एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर 1.5 किलोमीटर तक फैला हुआ हैं। द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ हैं

देश के इन राज्यों में हुई हल्की बारिश

केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी तमिलनाडु, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि  पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा के कुछ भागों में लू चल सकती हैं।

तटीय कर्नाटक, गोवा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, उत्तराखंड में मभ्यम से हल्की बारिश हुई हैं।

इन इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अब अगले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप, केरल,पूर्वोत्तर बिहार, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिमी हिमालय के भागों में बारिश आने के आसार हैं।