{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Weather News : अगले 24 घंटों में इन राज्यों में होगी में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather News : देशभर में पिछले कई दिनों से लगातार कड़ाके की गर्मी पड़ रही है। लेकिन अब देशभर के मौसम में बदलाव नजर आ रहा हैं। अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हैं। आइए जानते है नीचे खबर में देशभर के मौसम का हाल-
 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली Weather News : मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि अगले 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा में मौसम का मिजाज में बड़ा बदलाव होने वाला हैं।

इसी के साथ बताया है कि आने वाले अगले 2 दिन में रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य अरब सागर, कर्नाटक, पश्चिम मध्य, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों की ओर से आगे मॅानसून बढ़ने वाला हैं।

एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर तक फैला हुआ हैं, जो दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। उत्तरी तमिलनाडु तट और दक्षिण आंध्र प्रदेश के पास एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ हैं।

अगले 24 घंटों में इन राज्यों में होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बता दें कि देश के अगले 24 घंटों में इन राज्यों में कर्नाटक, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर हल्की बारिश होगी।

इसी के साथ आपको बता दें कि हरियाणा, पंजाब के कई इलाकों में, दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश में मध्यम बारिश हो सकती हैं। लेकिन 
जम्मू कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों में भयंकर लू चल सकती हैं।

असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, तटीय ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती हैं। केरल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होने वाली हैं।