{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Weather Alert : Haryana के इन 13 जिलों में तेज आंधी के साथ आएगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert : हरियाणा में पिछले कई दिनों से लगातार कड़ाके की गर्मी पड़ रही हैं। इस गर्मी से लोग बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं। लेकिन कल से हरियाणा के मौसम में बदलाव हुआ हैं। आपको मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बता दें कि हरियाणा के इन 13 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश आएगी। आइए जानते है नीचे खबर में मौसम के बारे में-
 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली Weather Alert : आपको पता है कि आज नौतपा का आखरी दिन हैं। इसी के चलते आज हरियाणा में लोगों को इस कड़ाके की गर्मी से राहत मिलने वाली हैं। कल यानि शनिवार को हरियाणा के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई हैं। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली हैं।  

इस बारिश से पहले हरियाणा का सिरसा शहर सबसे गर्म रहा है जिसका तापमान 50 डिग्री से पार पहुंच गया था। राजस्थान का श्रीगंगानगर 46.2 डिग्री और उत्तर प्रदेश का झांसी 46.9 डिग्री तापमान है। अब बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा हुआ हैं।

आपको बता दें कि 4 जून तक हरियाणा के मौसम में कोई बदलाव नहीं होने वाला हैं। लेकिन उत्तर हरियाणा के अलावा इन 13 राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ने के साथ बादल भी छाएं रहेंगे और इसी के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ तेज हवाएं चलने वाली हैं। कई हिस्सों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना हैं।

यहां इतनी हुई बारिश

कल यानि शनिवार को हरियाणा में कई इलाकों में बारिश हुई हैं। आपको बता दें कि गुरुग्राम में 0.5, महेंद्रगढ़ में 7, रेवाड़ी में 1, सिरसा में 6.5 मिलीमीटर, हिसार में 3.8 मिलीमीटर, रोहतक में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई हैं।

लेकिन बारिश होने के बाद भी रात के तापमान में कोई ज्यादा अंतर नहीं आया हैं और दादरी के रात सबसे ज्यादा गर्म रात थी। इसी के साथ आपको बता दें कि सबसे कम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया हैं।