{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Vande Bharat Sleeper: इस दिन से शुरु होगी पहली स्लीपर वंदे भारत,रेलवे ने जारी की तारिख   

Vande Bharat Sleeper: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। रेलवे की ओर से आए एक अपडेट के मुताबिक आपको बता दें कि यात्रियों को जल्द ही स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने का मौका मिल सकता है। ऐसे में आइए नीचे खबर में जाने आखिर कब शुरू हो रही है स्लीपर वंदे भारत ट्रेन... 

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली: रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्दी ही उन्हें स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस (Sleeper Vande Bharat Express) में यात्रा करने का मौका मिल सकता है।

देश में अभी चेयरकार सुविधा वाली वंदे भारत ट्रेन चल रही है जिन्हें शताब्दी के रूट पर चलाया जा रहा है। रेलवे की योजना अब राजधानी के रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की है। इसके लिए स्लीपर वंदे भारत ट्रेन तैयार की जा रही है।

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) के जनरल मैनेजर बी जी माल्या का कहना है कि ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान वंदे का स्लीपर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही वंदे मेट्रो भी इसी फाइनेंशियल ईयर में लॉन्च की जाएगी।

माल्या ने कहा कि अभी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को बनाया जा रहा है और इसे मार्च, 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही वंदे मेट्रो को भी बनाया जा रहा है। 12 कोच की इस ट्रेन को छोटे रूट पर चलाया जाएगा। पहली वंदे मेट्रो ट्रेन जनवरी, 2024 में आने की उम्मीद है

लेकिन यह इसी कैलेंडर ईयर में बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नॉन-एयर कंडीशंड पैसेंजरों के लिए यह ट्रेन इसी साल 31 अक्टूबर से पहले लॉन्च हो जाएगी। यह एक नॉन-एसी पुश-पुल ट्रेन है जिसमें 22 कोच और इसके दोनों तरफ एक-एक लोकोमोटिव होगा।

कौन बना रहा कोच-

स्लीपर वंदे भारत को एक कंसोर्टियम बना रहा है। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड और रूस का टीएमएच ग्रुप शामिल है। इस कंसोर्टियम ने 200 में से 120 स्लीपर वंदे भारत चलाने के लिए सबसे कम बोली लगाई थी।

बाकी 80 ट्रेनें की सप्लाई टीटागढ़ वैगन्स और बीएचईएल का कंसोर्टियम सप्लाई करेगा। आरवीएनएल के जीएम (मैकेनिकल) आलोक कुमार मिश्रा ने अगस्त में कहा था

कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे होगी। इसमें 16 कोच होंगे जिनमें 11 एसी3, चार एसी2 और एक एसी1 कोच होगा। उनका कहना था कि कोच की संख्या 20 या 24 की जा सकती है।