{"vars":{"id": "107609:4644"}}

UP Monsoon : यूपी में इस दिन मानसून दोगा दस्तक, सबसे पहले इस जिले में होगी बारिश  

UP Monsoon : यूपी में भीषण गर्मी के कारण लोग बहुत परेशान हो रहे है। अभी से यूपी में तापमान 50 के पार पहुंच चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने गर्मी से राहत मिलने की जानकारी दी है। लोगों को अब बहुत जल्दी ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। आइए नीचे खबर में जानते है मानसून कब देगा दस्तक-    

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : UP Monsoon: यूपी में अब बहुत जल्दी ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। यूपी के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार है।  

अभी यूपी में लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। लोग घरों के अंदर दुबक पर बैठे हुए है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से अब यूपी में हवाओं का रुख बदलने वाला है। 

मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी। यूपी में 31 मई से मौसम बदलने वाला है। दिल्ली एनसीआर और यूपी के कुछ इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश होने के आसार है। बारिश के बाद लू से भी लोगों को राहत मिलने वाली है। 

ये है यूपी के सबसे गर्म जिले 

यूपी में गर्मी का कहर अभी भी जारी है। यूपी के 10 शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे है। ये शहर इटावा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, वाराणसी, फतेहपुर, उरई, झांसी, अलीगढ़, आगरा और बुलंदशहर सबसे ज्यादा गर्म रहे है। इटावा में 28 मई को सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। 

इस दिन मानसून देगा दस्तक 

29 मई को मौसम साफ रहा था। तापमान भी 44 डिग्री से न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया है। विज्ञानियों के अनुसार 31 मई को केरल में मानसून दस्तक दे सकता है। यूपी के वाराणसी और गोरखपुर में 18-20 मई को मानसून दस्तक दे सकता है। लखनऊ में भी 23 से 25 जून तक बारिश हो सकती है।