{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Top 10 hottest cities: प्रदेश के ये 10 शहर रहे है सबसे ज्यादा गर्म, फटाफट देखें लिस्ट  

Top 10 hottest cities: देशभर में गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक प्रदेश के ये 10 शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे है। लोगों को गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। आइए नीचे खबर में देखते है लिस्ट-  

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : Top 10 hottest cities : भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे है। लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे है। तापमान भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के ये 10 शहर सबसे ज्यादा इस बार गर्म रहे है। चलिए नीचे खबर में देखते है लिस्ट-  

1-सिधि (मध्य प्रदेश) - 49.2 डिग्री 

सबसे अधिक तापमान राजस्थान, उत्तरप्रदेश के बाद मध्य प्रदेश के सीधी में दर्ज किया गया। सीधी 49.2 डिग्री के साथ देश में सबसे अधिक गर्म शहर था। 

2-गंगानगर (राजस्थान) - 48.3 डिग्री 

राजस्थान का यह शहर भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है और इससे पहले गंगानगर 49.4 डिग्री तापमान के साथ देश में दूसरे नंबर पर सबसे गर्म शहर था।

3-बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) - 48.0 डिग्री

बुलंदशहर में 48.0 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया। यूपी के इस क्षेत्र में इतनी गर्मी असामान्य नहीं है, लेकिन यह तापमान सामान्य से काफी अधिक था। यूपी भीषण गर्मी की चपेट में है।

4-वाराणसी / बाबतपुर (उत्तर प्रदेश) - 47.8 डिग्री 

कल का तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस था। इतने तापमान के साथ वाराणसी प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। 

5-प्रयागराज / घूंपुर (उत्तर प्रदेश) - 47.7 डिग्री

यह तापमान शहर के निवासियों के लिए चिंता का विषय है। वहीं, 29 मई को प्रयागराज 48.8 डिग्री के साथ पहले नबंर पर था।

6-नारनौल (हरियाणा) - 47.5 डिग्री

गर्मी के नाम से ही इस शहर को जाना जाता है। यहां भी भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई दिनों से यहां लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है।  

7-रोहतक (हरियाणा) - 47.5 डिग्री

29 मई को रोहतक 48.8 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे एक गर्म शहरों की लिस्ट में पहलें नबंर पर था। यहां गर्मी के हालात बहुत गंभीर हो गए है। 

8-डाल्टनगंज (झारखंड) - 47.4 डिग्री

डाल्टनगंज पिछले 2 दिनों से लगातार टॉप 10 गर्म शहरों में शामिल है। 29 मई डाल्टनगंज का तापमान 47.7 डिग्री रहा था।

9-झांसी (उत्तर प्रदेश) - 47.4 डिग्री 

झांसी में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह शहर पहले भी भीषण गर्मी का सामना कर चुका है। 

10-दतिया (मध्य प्रदेश) - 47.2 डिग्री

मध्य प्रदेश के दतिया में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गर्मी से लोगों को काफी मुश्किलें हो रही है।