{"vars":{"id": "107609:4644"}}

हरियाणा में महंगी हुई शराब, जानिए नई रेट लिस्ट

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार की ओर से शराबियों को बड़ा झटका दिया गया है। 
 

Agro Haryana: डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद हरियाणा सरकार ने शराबियों को बड़ा झटका दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा में नई एक्साइज पॉलिसी को लागू कर दिया गया है। जिसके बाद अब हरियाणा में शराब पीना महंगा हो जाएगा। नई एक्साइज पॉलिसी के लागू होने के बाद प्रति पेटी पर 2 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही विदेशी दारू सहित बियर और वाइन के दामों में 5 से 10 रूपए प्रति बोतल फर्क दिखने को मिलेगा। 

हर साल लागू होती है नई एक्साइज पॉलिसी
सरकार द्वारा हर साई नई एक्साइज पॉलिसी को लागू किया जाता है। इसके साथ ही एक्साइज ड्यूटी भी में बढ़ोतरी की जाती है। इस बार हरियाणा सरकार शराब की बिक्री से ज्यादा रेवेन्यू बनाने की सोच रही है। जिसके चलते हुए प्रदेश सरकार द्वारा फीस में बढ़ोतरी की गई है। 

कीमतों पर कितना पड़ेगा असर
हरियाणा में नई एक्साइज पॉलिसी के लागू होने से बियर और वाइन की कीमतों में भी 2 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पेटी पर 2 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। 
इसके साथ ही विदेशी दारू सहित बियर और वाइन के दामों में 5 से 10 रूपए प्रति बोतल फर्क दिखने को मिलेगा।