{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Shailesh Story : डिलीवरी बॉय ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, रहने के लिए नहीं था घर

Online Sucess Story: हम जो मन में ठानते हैं वो अगर उसके उपर पूरी लग्न के साथ काम किया जाए तो वो एक दिन हमें जरूर मिलता है। आज हम आपको ऐसी ही एक कहानी के बारे में बताने वाले हैं। जो एक डिलीवरी बॉय का काम करता था और करोड़ों की कंपनी का मालिक है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-
 

Agro Haryana, New Delhi हम आपको शैलेश कुमार की कहानी बताने वाले हैं। जो बिहार के समस्तीपुर कस्बे से रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी पहली कंपनी की शुरूआत साल 2018 में CABT Logistics के साथ की थी। 

शैलेश ने अपने जीवन को लेकर बताया कि शुरू के दिनों में उसे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन इससे उसने हार नहीं मानीं और अपनी कड़ी मेहनत के जरिए आज करोड़ों की कंपनी को खड़ा कर दिया।

घर में था केवल एक ही कमरा-

शैलेस अपने घर को लेकर बताते हैं कि वो पांच सदस्य थे, लेकिन उनके घर में एक ही कमरा था। शैलेश तीन भाई-बहनों में से एक थे। उन्होंने अच्छी पढ़ाई को ही चुना और बताया कि पढ़ाई से वो सब कुछ कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि उसके पिता की उस समय मासिक आय केवल 1400 रुपये थी। शैलेश ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही भारतीय क्रिकेट टीम की कहानी को सुनते हुए अपना बचपन गुजारा है। 

पढ़ाई के लिए गए थे कोटा-

शैलेश ने बताया कि उसने IIT में प्रवेश पाने के लिए तैयारी शुरू कर दी। जिसके लिए वह कोटा में भी गया। लेकिन असफल हो गया। जिसके बाद वह वापस बिहार अपने घर पर आ गया। 

शैलेश ने कहा कि उसके पिता के कहने पर पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया। जिसके बाद 2011 में बीटेक की पढ़ाई शुरू कर दी। शैलेश कहते हैं कि उन्हें GATE की परीक्षा पास करनी थी। लेकिन उसमें भी वह पीछे रह गया। 

डिलीवरी बॉय बनकर की नौकरी-

शैलेश ने बताया कि वह समझने लगा कि पहले खुद का काम करने के लिए सिखना जरूरी है। जिसके लिए उसने 2017 में फ्लिपकार्ट ज्वाइन किया और घर घर तक प्रोडेक्ट्स की डिलीवरी देनी शुरू कर दी। जिसके एक साल बाद शैलेश ने CABT लॉजिस्टिक्‍स की शुरूआत की।

23 राज्‍यों में है आज 2000 कर्मचारी-

CABT लॉजिस्टिक्‍स की शुरूआत होते ही अच्छे से काम शुरू हो गया और आज शैलेश का 23 राज्यों में 2000 कर्मचारियों के साथ 12000 पिन कोड कवर करने वाला घातक नेटवर्क है। एक दिन में इनकी कंपनी 20 लाख से ज्यादा ऑर्डर को संभालती है।