{"vars":{"id": "107609:4644"}}

UP के इन 7 शहरों में पड़ रही है भयंकर गर्मी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट  

UP Weather : यूपी में गर्मी बढ़ती जा रही है। तापमान भी 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। यूपी के कई इलाकों में तो मौसम विभाग ने लू का अलर्ट भी जारी कर दिया है। यूपी के 7 शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते है कैसा रहेगा अब मौसम का हाल-
 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  यूपी में गर्मी ने हाहाकर मचा रखा है। कल यूपी के 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है। झांसी शहर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा है। यूपी के झांसी शहर को देखते हुए मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। 

झांसी शहर का अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान उरई, झांसी, अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, हमीरपुर और कानपुर में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 

इन शहरों के साथ ही यूपी के बड़े शहरों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। गोरखपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान झांसी शहर में दर्ज किया गया है। 

यहां रहा सबसे ज्यादा तापमान 

यूपी के कई शहरों में तापमान बढ़ता जा रहा है। उरई 46.2 डिग्री सेल्सियस,अलीगढ़ 44.8 डिग्री सेल्सियस, हरदोई 44.5 डिग्री सेल्सियस, झांसी 48.1 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस और बुलंदशहर 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।  

इन शहरों में जारी किया अलर्ट 

प्रदेश के कई शहरों में गर्म हवाएं चल रही है, जिसके कारण लोग काफी परेशान हो रहे है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में हीटवेव के हालात बनते जा रहे है। अगले 2 दिन यूपी के कई शहरों में IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।