{"vars":{"id": "107609:4644"}}

retirement Employess: यूपी के रिटायरमेंट कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, योगी सरकार की बड़ी सौगात

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद योगी सरकार की ओर से यूपी के रिटायरमेंट कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई है। 
 
Agro Haryana: डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद योगी सरकार (Yogi Government) यूपी में सक्रिय दिखाई दे रही है। योगी सरकार की ओर से कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Metting) में कर्मचारियों के हित में काफी फैसले लिए गए है। जिस पर कैबिनेट की ओर से मुहर भी लग चुकी है। योगी सरकार की ओर से कर्मचारियों के वेतन वृद्धि (Salary Hike 2024)  को लेकर प्रस्ताव जारी किया गया है। जिसके अनुसार 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर (Retirement) होने वाले सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई और एक जनवरी से प्रस्तावित वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। पत्रकारों को जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि हॉल में संचालित व्यवस्था के अनुसार 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई और एक जनवरी को प्रस्तावित वेतन वृद्धि (DA Hike 2024) का लाभ नहीं दिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

कैबिनेट की लगी मुहर
कर्मचारियों की इस मांग पर कैबिनेट की मुहर लग चुकी है। जिसके बाद अब कर्मचारियों को वेतन (Salary) में वृद्धि का लाभ पेंशन और ग्रेचुयुटी में भी देखने को मिलेगा। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) का फैसला आने के बाद ज्यूडिशियल कर्मचारियों को पहले ही इसका लाभ मिल चुका है और अब सरकारी कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। 

रिटायरमेंट के बाद मिलेगी ज्यादा पेंशन
योगी सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में प्रस्तावित नए फैसले के बाद कर्मचारियों की रिटायरमेंट साल में दो बार 30 जून और 31 दिसंबर को होती है। सरकार की ओर से वेतन हाइक (DA PA Hike) का ऐलान कभी भी किया जा सकता है। जिसके चलते एक दिन पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों को यह लाभ नहीं मिल पाता था लेकिन अब कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।