Rajasthan Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है राजस्थान की ये 5 जगह, सुंदरता मोह लेगी मन
1. जयपुर - पिंक सिटी और ऐतिहासिक किलों का घर
राजस्थान का जयपुर शहर राजधानी होने के साथ ही "पिंक सिटी" के नाम से प्रसिद्ध है। अपनी ऐतिहासिक धरोहर और भव्य महलों के लिए जयपुर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। जयपुर में आपको किले, महल, और बाजार भारतीय वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण देखने को मिलता है। जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर के प्रमुख आकर्षणों में आमेर किला, हवा महल, और जंतर मंतर शामिल हैं।
2. उदयपुर - झीलों का शहर और रॉयल महल
"झीलों का शहर" के नाम से प्रसिद्ध उदयपुर घूमने के शौकिन लोगों की पहली जगह रहा है। राजस्थान का उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों और भव्य महलों के लिए पूरे भाारत में प्रसिद्ध है। यहाँ के सिटी पैलेस, पिचोला झील और लेक पैलेस जैसे स्थल रोमांटिक वातावरण में डूबे हुए हैं। उदयपुर का माहौल शांति और ऐश्वर्य से भरपूर है जोकि उदयपुर को एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाता है।
3. जोधपुर - ब्लू सिटी और ऐतिहासिक किलों का संगम
घूमने के शौकिन लोगों के लिए जोधपुर भी खास जगह है। भारत में जोधपुर को "ब्लू सिटी" के नाम से जाना जाता है। जोधपुर की यात्रा करने पर आपको यहाँ के मेहरानगढ़ किला, उमेद भवन पैलेस, और जसवंत थड़ा जैसे स्थलों की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। जोधपुर की नीली छतों और ऐतिहासिक किलों का दृश्य अनूठा और आकर्षक है।
4. जैसलमेर - सोने की धरती और रेगिस्तान के बीच अद्भुत किला
थार रेगिस्तान के बीच स्थित जैसलमेर पूरे भारत में "गोल्डन सिटी" के रूप में प्रसिद्ध है। जहाँ का सोनार किला और साम सैंड ड्यून्स विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। जैसलमेर का किला और रेत के टीले आपको एक अलग ही अनुभव देते हैं, जो राजस्थान की शुष्क सुंदरता को दर्शाते हैं।
5. आगरा - धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल
आगरा हमेशा से ही राजस्थान का एक प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है। यहाँ के अखबरी किला, दरगाह शरीफ, और सिद्धि म्यूजियम जैसे स्थल धार्मिक पर्यटकों के लिए आदर्श स्थान हैं। अजमेर शरीफ की दरगाह का धार्मिक महत्व भी इस शहर को खास बनाता है।
राजस्थान के ये प्रमुख पर्यटन स्थल अपनी सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध हैं। यहाँ हर जगह पर कुछ न कुछ खास है, जो यात्रा को अविस्मरणीय बना देता है। यदि आप इतिहास, कला और संस्कृति में रुचि रखते हैं, तो इन स्थलों पर यात्रा आपको एक नई दुनिया से परिचित कराएगी।