{"vars":{"id": "107609:4644"}}

दिल्ली से पटना के बीच में चलाई जाएगी नई वंदे भारत ट्रेन, अब कम समय में सफर होगा तय   

Bihar News: बिहार और दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि बिहार और दिल्ली के बीच में नई वंदे भारत चलाई जाएगी। जिसके बाद आपका सफर कम समय में तय हो जाएगा। 9 घंटे में आप दिल्ली से पटना पहुंच जाएंगे।   

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली:  Bihar News: बिहार और दिल्ली के बीच में नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा। पटना- दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई दिल्ली पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार प्रति घंटा 130 किमी की रहेगी।

जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन को उतारा जाएगा। नई ट्रेन दिल्ली और बिहार के बीच में चलाई जाएगी।  बिहार से जो दिल्ली की बीच में ट्रेने चलती है उस ट्रेन में यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। उन ट्रेनों में काफी भीड़ रहती थी यात्रियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।  

उत्तर प्रदेश में यह ट्रेन प्रयागराज के रास्ते पर चलाई जाएगी। नई ट्रेन चलने के बाद इस रुट पर चलने वाले यात्रियों का काफी राहत मिलने वाली है। वंदे भारत ट्रेन 9 घंटे के सफर में वंदे भारत पटना से आरा, बक्सर, डीडीयू होते दिल्ली पहुंचेगी। 

इस नई वंदे भारत ट्रेन के बारे में हमारे पास कोई खास जानकारी तो नहीं है। लेकिन आपको बता दें, कि इस ट्रेन के चलने के बाद यात्री दिल्ली से पटना केवल 9 घंटे में पहुंच सकेंगे। बाकि ट्रेन जैसे तेजस से संपूर्ण क्रांति और राजधानी ट्रेनों में सफर करने में 13 घंटे का सफर लगेगा।    

जल्द होगा शेड्यूल जारी 

इस नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन होने के बाद ही इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। दिल्ली से पटना के बीच में ये ट्रेन चलने के बाद ट्रेन में यात्रियों की भीड़भाड़ कम होगी। जिससे लोग आसानी से सफर कर सकते है।

आरा बक्सर और दीनदयाल  उपाध्याय जंक्शन जैसे स्टेशनों पर ये ट्रेन रुक सकती है। बिहार के लोग दिल्ली में काम करते है, जिसकी वजह से लोगों का बिहार से दिल्ली आना-जाना लगा रहता है।