{"vars":{"id": "107609:4644"}}

UP के इन 2 जिलों के बीच में बनाया जाएगा नया हाईवे, 43 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण 

UP News : यूपी वालों की अब मौज होने वाली है। हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि यूपी के इन 2 जिलों में बीच में हाईवे बनाया जाएगा। हाईवे के निर्माण के लिए 43 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा। आइए नीचे जानते है पूरी जानकारी-  

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  यूपी के लोगों को एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें, कि यूपी के 2 जिलों में बीच में नया हाईवे बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस हाईवे का निर्माण 4 चरणों के तहत किया जाएगा। 

इस हाईवे के बन जाने के बाद किसानों को भी इससे काफी फायदा होने वाला है। इसके लिए 43 गांवों की 110 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। 2018 में इस हाईवे की घोषण की गई थी। घोषणा के बाद इस हाईवे की मांग और भी बढ़ने लग गई।  

4 चरणों के तहत इस हाईवे को बनाया जाएगा। यूपी में पहले बदांयू मथुरा तक इस नेशनल हाईवे के 530 नाम थे।  बाद में जब इस हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग से बरेली तक जोड़ा गया था जब इसका नाम 530-B रख दिया था। 

इस हाईवे के पहले चरण में कासगंज से मथुरा, दूसरे चरण में कासगंज से हाथरस, तीसरे चरण में कासगंज से बदायूं और चौथे चरण में बदायूं से बरेली तक निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। 

बनाया जाएगा सिक्स लेन 

इस हाईवे के निर्माण का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। कहा जा रहा है इस हाईवे को बनाने में 2 साल लग जाएंगे। रामगंगा तक बदायूं का जो रोड है उसे सिक्स लेन में बनाया जाएगा। 

सिक्स लेन बनाने के बाद दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग ( एचएच-24) से चौबारी रुप से चौड़ा जाएगा। बरेली से बदायूं मार्ग को एनएच 530-बी के कर्मचारियों ने नियंत्रित भी कर दिया है। 

इन गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण 

इस हाईवे को बनाने के लिए जमीनों का अधिग्रहण अलग-अलग किया जाएगा। एनएच-24 को राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी से जोड़ने के लिए 43 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा। एडीएम को जमीन अधिग्रहण के आदेश दे दिए है। 

चौबारी के पास से एनएच के लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन का अधिग्रहण का काम शुरु हो गया है। ताकि इस हाईवे के निर्माण का काम तेजी से किया जा सके।