{"vars":{"id": "107609:4644"}}

MP Weather: मध्य प्रदेश के इन जिलों में IMD ने जारी किया लू का रेड अलर्ट, जानें मौसम का हाल   

MP Weather: देश के अधिकत्तर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के इन जिलों में अब लू पड़ने वाली है। IMD ने लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए नीचे खबर में जानते है मौसम का हाल-     

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली:  भारत के कई हिस्सों में गर्मी अपने चरम स्तर पर पहुंच गई है। लू का असर खरगोन, बड़वानी, नीमच, राजगढ़, खंडवा, धार, रतलाम, शाजापुर काफी ज्यादा हुआ है। 

राजगढ़ शहर शुक्रवार को सबसे गर्म शहर रहा है। राजगढ़ में तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार पहुचं गया है। गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। भोपाल में भी 31.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी की ओर से तूफान आ सकता है। तूफान के असर के कारण तेज हवाएं चलने वाली है। इस कारण  गर्मी से थोड़ी राहत  मिल सकती है। तूफान के साथ कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।  

गुना, अशोकनगर जिलों में मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। गर्म हवाएं चलने की वजह से धार में  भी येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अन्य बाकि जिले बैतूल, नर्मदापुरम, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

IMD अपडेट 

नौतपा के 9 दिनों तक भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू 

मध्य प्रदेश में नौतपा पिछले साल से ज्यादा इस बार तपाएगा ज्यादा 

नौतपा में बीते सालों में तापमान रहा इतना-  

2018 में 43.8 डिग्री

2019 में 43.7 डिग्री

2020 में 41.4 डिग्री

2021 में 40.2 डिग्री

2022 में 41 डिग्री

2023 में 39.2 डिग्री

ये शहर शुक्रवार को रहे सबसे ज्यादा गर्म 

46.3 डिग्री रहा राजगढ़ का तापमान 

46 डिग्री रहा रतलाम का तापमान

 46 डिग्री रहा नीमच का तापमान 

 44.2 डिग्री रहा उज्जैन में तापमान 

43.7 डिग्री रहा भोपाल का तापमान 

44.1 डिग्री रहा इंदौर का तापमान 

41.4 डिग्री रहा ग्वालियर का तापमान 

40 डिग्री रहा जबलपुर में तापमान 

इस दिन से शुरु होगा नौतपा 

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। शनिवार यानि कल से नौतपा भी शुरु हो गए है। नौतपा के 9 दिन और भी ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। सबसे गर्म दिन रहेंगे।

2 जून तक आपको नौतपा का असर देखने को मिलने वाला है। नौतपा का आगमन ज्येष्ठ महीने के पहले 9 दिनों में होता है। 9 दिनों तक सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है।