{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Monsoon Updates: देश के इन राज्यों में जल्द दस्तक देगा मानसून, इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश 

Monsoon Updates: देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देश के कुछ राज्यों में अगले 2 दिन बाद मानसून दस्तक देने वाला है। मानसून की एंट्री होने के बाद इन इलाकों में भारी बारिश होगी। चलिए जानते है मौसम का हाल-  

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : Monsoon Updates: पिछले कुछ दिनों से देश में गर्मी बढ़ती जा रही है। तापमान में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। 

सभी लोग मानसून के इंतजार में बैठे है। जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि केरल में मानसून दस्तक दे दिया है। केरल से अब मानसून मुंबई की ओर आने वाला है। मुंबई में 5 जून तक मौसम की एंट्री हो जाएगी। 

अब मानसून जल्द ही अन्य राज्यों में दस्तक देगा। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। मध्य अरब सागर, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ स्थानों पर अगले 2-3 दिन में मानसून की एंट्री होने वाली है। 

मानसून आने के बाद इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार 15 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। 

असम और मेघालय में  2 से 4 जून के बीच में झमाझम बारिश होने के आसार है। 3 से 6 जून के बीच में उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।