{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Monsoon Updates : देशभर के इन राज्यों में आज मॅानसून देगा दस्तक, IMD ने दी जानकारी

Monsoon Updates : पिछले दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं और इस भयंकर गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा हैं। इस गर्मी में लोगों का घरों से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो रहा हैं। इसी के चलते IMD ने जानकारी दी कि अब देशभर में आज मॅानसून दस्तक देने वाला हैं। आइए जानते है नीचे खबर में देशभर के मौसम का हाल-
 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली Monsoon Updates : देशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव हो रहा हैं। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। अब लोगों को इस गर्मी से छूटकारा मिलने वाला हैं। केरल में मॅानसून की लगातार बारिश हो रही हैं।

अब मॅानसून को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया हैं। इसमें बताया है कि अब केरल से अन्य राज्यों में मॅानसून दस्तक देने वाला हैं। जिससे लोगों को इस भयंकर गर्मी से राहत मिलने वाली हैं। 

मौसम विभाग ने बताया है कि तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, मध्य अरब सागर, कर्नाटक और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में आने वाले 2-3 दिन में मॅानसून की एंट्री होने वाली हैं। इसके बाद अन्य राज्यों को ओर बढ़ जाएगा।

आपको बता दें कि 15 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश में पहुंचने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि आज यानि 4 जून के दौरान मेघालय और असम में तेज बारिश होने संभावना बताई हैं। 4-6 जून तक सिक्किम और उप-हिमालय पश्चिम बंगाल में बारिश होने की संभावना बताई हैं।

इसी के साथ मौसम विभाग ने बताया है कि आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिसा, उत्तर प्रदेश और जम्मू संभाग के अलग-अलग भागों में उष्ण लहर की स्थिती होने की संभावना जताई हैं।