{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Monsoon Updates: इस दिन हरियाणा में बरसेंगे बादल, जल्द ही मानसून की होगी एंट्री 

Monsoon Updates: हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक हरियाणा में इस दिन मानसून की एंट्री होने वाली है। मानसून की एंट्री होने के बाद हरियाणा के इन जिलों में बारिश होगी। आइए जानते है मौसम का हाल-   

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  Monsoon Updates: पिछले कुछ दिनों से देशभर में भयंकर गर्मी पड़ रही है। लोगों को गर्मी की वजह से जीना हराम हो रहा है। घरों से निकलना भी लोगों ने बंद कर दिया था। 

तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग इस गर्मी के बीच में मानसून का इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में मानसून की एंट्री को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी हुआ है। 

केरल में मानूसन की एंट्री हो गई है। बाकि के हिस्से भी काफी तेजी से कवर हो रहे है। केरल के बाद अब तेलंगाना और गोवा में भी पहुंच गया है। केरल के बाद मानसून मुंबई में पहुंच गया है। वहां के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

मुंबई शहर में भारी बारिश देखने को मिल रही है। इस बार केरल में भी मानसून की एंट्री जल्दी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि इस बार हरियाणा में भी मानसून जल्द ही दस्तक देगा।    

30 जून को दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा में भी एंट्री कर लेगा। तेज बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिल जाएगी।