{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Monsoon Update: राज्यों में इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री, यहां देखें लिस्ट में बारिश की पूरी जानकारी

केरल में जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बता दें कि केरल में 31 मई से मॉनसून शुरु होने वाला हैं और 1 जून से पूरे राज्य में मॉनसून शुरु होने वाला हैं। केरल में मानसून आने के बाद दुसरे राज्यों में इसकी शुरुआत होने वाली हैं।
 
Agro Haryana, New Delhi मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में चक्रवात रेमल के आने के बाद पूर्वोत्तर में मॉनसून 5 जून तक दस्तक देगा है। बीते दो दिनों में पूर्वोत्तर के राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना हैं।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में जून के अंत तक मॉनसून दस्तक दे सकता है। आपको बता दें कि यह मॅानसून 27 जून के आसपास तक पहुंच सकता हैं। इसी तरफ बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में 10 जून तक मॉनसून पहुंचने की संभावना हैं। 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य में 18 जून के बाद से मॉनसून की एंट्री होने वाली हैं। यदि यूपी में 18 जून तक मॉनसून ने दस्तक दे दी है तो 25 जून से उत्तर भारत में मानसून का असर नजर आने लगेगा। 

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में 30 जून को मॅानसून दस्तक देने वाला हैं। इसी के चलते आपको बता दें कि 27 जून से हरियाणा और पंजाब में बारिश शुरु हो सकती हैं।

बिहार राज्य में मानसून के दस्तक देने के आसार 3 से 18 जून के बीच रहेंगे। इसी के बीच केरल से होकर मॅानसून बिहार में 13 जून को एंट्री कर लेगा। इसके आने के बाद 18 जून से पूरे बिहार में बारिश होने की पूरी संभावना हैं।