{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Monsoon Update 2024: देश के इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत   

Monsoon Update 2024: पिछले कुछ दिनों से गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के इन राज्यों में झमाझम बारिश होने वाली है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आइए जानते है आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल-  

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली:  Monsoon New Update: पूरे देश में गर्मी का सितम जारी है। लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल हो रहा है। हाल ही में मौसम विभाग की मिली रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण भारत को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। 

गर्मी इतनी बढ़ गई है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून समय से पहले आने की वजह से अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।  

IMD ने मौसम की जानकारी देते हुए कहा है कि देश के इन राज्यों में झमाझम बारिश होने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम की जानकारी मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई है।     

केरल में आज से होगी बारिश 

केरल में इस बार सबसे पहले बारिश आई है। हमेशा केरल में 1 जून से 4 जून के बीच में मानसून आता था। केरल के लोगों को सबसे पहले गर्मी से राहत मिलती है लेकिन इस बार मानसून केरल में हर साल से भी जल्दी आ गया है। आज से लेकर 4 जून में अब केल में बारिश का सितम जारी रहने वाला है।  

इन राज्यों में होगी भारी बारिश 

सबसे पहले मानसून  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ही आता है वहीं से आगे केरल की ओर बढ़ता है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस बार 19 मई को ही मानसून आ गया था। हर साल 22 मई से बारिश होती है।  

केरल से आगे जाता हुआ वह महाराष्ट्र में पहुंचता है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून से महाराष्ट्र में भी बारिश हो सकती है। आज यानि 27 मई और 28 मई को देश के राज्य  मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम में भी झमाझम बारिश हो सकती है। 

27 मई, 29 मई और 30 मई को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार जताए जा रहे है। अब ये चक्रवाती तूफान उत्तर बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के तटों को चक्रवाती तूफान ने पार कर लिया है।