{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Monsoon News: अगले 24 घंटों में इन राज्यों में होने वाली है जबरदस्त बारिश, हरियाणा भी है शामिल

लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर लोगों को सुनाई है। जिसमें बताया है कि आने वाले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने वाली है।  
 

Agro Haryana, New Delhi Monsoon 2024 : देश में गर्मी इतनी ज्यादा है कि यूपी में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस समय अगर देखें तो यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और पंजाब के कई जिलों में गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

हरियाणा समेत कई राज्यों के हिस्सों में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन इस तपती गर्मी में आम लोगों को IMD ने राहत देने वाली खबर सुनाई है। जिसमें IMD ने बताया है कि आज मॉनसून केरल के तट से टकराने वाला है। जिसके बाद आगे पूर्व की ओर मॉनसून बढ़ने वाला है। 

मॉनसून जब पूर्व की ओर चलेगा तो लोगों को लू से काफी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि 30 मई से लू और तापमान में गिरावट आने वाली है। वहीं IMD ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य जैसे त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, आसम और मेघालय में तेज बारिश होने वाली है। वहीं इसके अलावा सिक्किम के साथ साथ बंगाल में भी मौसम तेजी बदलने वाला है। जिससे अगले 5 दिनों तक घातक बारिश होने वाली है। 

मौसम विभाग ने बताया है कि 31 मई से लेकर 2 जून बंगाल झारखंड, बिहार के साथ साथ, उड़ीसा में भी मौसम बदलने वाला है और तेज बारिश होने की तगड़ी संभावना है। जिसके बाद उत्तर भारत के कई मुख्य राज्य जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में मौसम बदलने वाला है। हाल ही में कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री के पार चला गया है। 

हरियाणा में भी हुई बारिश-

अगर बीते दिन की बात करें तो हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश हुई थी। जिस कारण से आस पास के इलाकों में काफी राहत मिली है।