{"vars":{"id": "107609:4644"}}

UP के 104 गांवों में आज से लगेगी किसान पाठशाला, जानिए क्या है समय  

UP Government Scheme : यूपी के किसानों को भी अब जागरुक बनााया जाएगा। 104 गांवों की किसानों की पाठशाला का आयोजित किया जा रहा है। किसानों को इस पाठशाला से फायदा होने वाला है। चलिए नीचे खबर में जानते है कहां लगेगी पाठशाला और क्या है समय-  

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली:  UP Government Scheme: किसानों की प्रगति के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने किसानों के लिए एक फैसला सुनाया है जिसमें कहा है कि अब किसानों को भी जागरुक किया जाएगा। 

किसानों को जागरुक करने के लिए सरकार ने किसानों के लिए पाठशाला का आयोजन किया है। यूपी के 104 गांवों में आज से किसानों के लिए पाठशाला लगेगी। किसानों को इस पाठशाला में खेती से जुड़ी बहुत प्रकार की तकनीकी कृषि का भी ज्ञान दिया जाएगा।   

इस पाठशाला का काम विभाग के कर्मचारियों को दिया गया है। विभाग के कर्मचारियों का कृषि पाठशालाओं की जो ट्रेनिंग चल रही थी वह पूरी हो गई है। 104 कर्मचारियों को अब किसान पाठशाला की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 

विभाग का कहना है कि किसान पाठशाला को पैदावार बढ़ाने के साथ-साथ उनकी फसल की जो मांग है उनको भी अपनी पसंद की फसल चुनने का तरीका बताया जाएगा। इस काम को ग्राम स्तर पर करने का काम तेजी से चल रहा है। 

6 जून तक आयोजित की जाएगी किसान पाठशाला 

किसान पाठशाला आज से शुरु हो गई है और 6 जून तक आयोजित की जाएगी। किसानों को मृदा स्वास्थ्य में सुधार के लिए भी जागरुक किया जाएगा। पाठशाला में प्रगतिशील कृषक आमंत्रित हैं। ये किसान और किसानों के सामने अपना अनुभव देंगे और दूसरे किसानों को प्रेरित करेंगे। 

किसानों की इस पाठशाला में खेती के अलावा पशुपालन, नैनो यूरिया का उपयोग, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रों और कृषक उत्पादक संगठनों की जानकारी दी जाएगी। 

पराली प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक खेती के सिद्धांत, दलहन और तिलहन, मक्का उत्पादन तकनीकी, श्री अन्न का महत्व, उपयोगिता, वर्गीकरण और उत्पादन तकनीकी की जानकारी आपको प्रगतिशील किसान देंगे। इसी के साथ ही किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में भी पूरी जानकारी दी जाएगी।   

ये रहेगा पाठशाला का समय 

आपको बता दें, कि किसानों की पाठशाला सभी ब्लॉक के गांवों में पंचायती भवन में आयोजित की जाएगी। ये पाठशाला दोपहर के 2.30 बजे से शुरु होकर शाम को 5.30 बजे तक चलेगी। किसानों से बात करके इस पाठशाला को शुरु किया जाएगा।