{"vars":{"id": "107609:4644"}}

IAS Ishwarya Ramanathan: 24 साल की उम्र में पास की UPSC की परिक्षा, किसान की बेटी बनी IAS अफसर   

IAS Ishwarya Ramanathan: सफलता की कहानी तो आपने बहुत सुनी है। लेकिन आज हम आपको किसान की बेटी की सफलता की कहानी के बारे में बताने जा रहे है। जिसने 24 साल की उम्र में दो बार UPSC की परिक्षा पास की थी। आइए जानते है इनकी सफलता की कहानी-   

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : IAS Ishwarya Ramanathan: UPSC की परिक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवार दिन-रात मेहनत करते है। सबसे कठिन परिक्षाओं में से यूपीएससी की परिक्षा एक है। 

आज हम आपको किसान की बेटी की सफलता की कहानी के बारे में बताने जा रहे है जिसने दो बार UPSC की परिक्षा पास की है। हम बात कर रहे है आईएएस अधिकारी ईश्वर्या रामनाथन की। आइए जानते है इनके सफलता की पूरी कहानी-  

24 साल में आईएएस अधिकारी 

24 साल की उम्र में आईएएस अधिकारी ईश्वर्या रामनाथन ने 2 बार UPSC की परिक्षा पास की थी। 2019 में यूपीएससी परिक्षा में ऑल इंडिया 47वीं रैंक के साथ सफलता हासिल की थी।  

ईश्वर्या ने बचपन से ही बाढ़, चक्रवात और भारी बारिश जैसी कई प्राकृतिक आपदाएं देखी हैं। 2004 को जो सुनामी आई थी उन पर उससे गहरा प्रभाव पड़ा है। कहते है जो जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है वह किसी भी समस्या को खत्म कर सकता है। 

कम उम्र में हुई शादी 

ईश्वर्या के पिता आर. रामनाथन एक काजू उगाने वाले किसान है। उनकी मां की शादी कम उम्र में हो गई थी। बाद में उनको सरकारी नौकरी मिल गई थी। इन्होने ही अपनी बेटी को कलेक्टर बनने के लिए प्रेरित किया था। 

हासिल की 630 रैंक 

 ईश्वर्या ने 2017 में अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। ईश्वर्या ने यूपीएससी की कोचिंग लेकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। पहले प्रयास में उनकी ऑल इंडिया रैंक 630 थी। आईएएस अधिकारी बनने के बाद उन्होंने अपने सपने को पूरा कर लिया।  

दूसरे प्रयास में मिली सफलता 

ईश्वर्या ने अधिकारी बनने के बाद अपना सपना पूरा कर लिया है। UPSC की परिक्षा में ईश्वर्या ने 47वीं रैंक हासिल की है। इन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि इनका आईएएस अधिकारी बनने का सपना बचपन से ही था। 

दोनों बहने IAS-IPS

ईश्वर्या की बहन सुष्मिता रामनाथन ने भी यूपीएससी में सफलता हासिल कर ली है। अब दोनों बहने  IAS-IPS अफसर है। ईश्वर्या इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।  इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स सबसे ज्यादा है।