{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Haryana Weather : इस बार लू ने 42 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, आज इन जिलों में होगी बूंदाबांदी 

Haryana Weather : हरियाणा में लगातार 21 दिन से भयंकर लू चल रही हैं। इस लू से लोगों का बेहाल हो रहा है। इस बार हरियाणा में लू ने 42 साल का रिकार्ड तोड़ा हैं। लेकिन अब मौसम में दो दिन से बदलाव हो रहा हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि आज इन जिलों में बूंदाबांदी हो सकती हैं। आइए जानते है नीचे खबर में हरियाणा के मौसम का हाल-
 
Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली Haryana Weather: आपको पता ही है कल पूरे देश में नौतपा खत्म हो गए हैं। लेकिन अभी भी गर्मी को कहर लोगों पर मंडा रहा हैं। राजस्थान में भंयकर गर्मी पड़ रही है और इस राज्य से आने वाली पश्चिमी हवाओं के कारण हरियाणा का सिरसा जिला सबसे गर्म रह हैं। राजस्थान और सिरसा में तापमान 45.4 डिग्री सेल्यिस हैं।

आपको बता दें कि हरियाणा में 1982 में लगातार 19 दिनों तक लू चली थी। लेकिन इस बार भी हरियाणा में 21 दिन लगातार लू चली है और 42 साल का रिकॅार्ड तोड़ दिया हैं।

इन जिलों में होगी बारिश 

मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने की पूरी संभावना हैं। अब राते ठंडी हो सकती हैं, लेकिन दिन के तापमान में कोई गिरावट आने की उम्मीद नहीं हैं। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 दिन पहले सक्रिय होने वाला हैं। 

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

IMD की जानकारी के मुताबिक बता दें कि हरियाणा में 2 दिन बाद फिर मौसम के मिजाज में बदलाव होने वाला हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय  5 से 6 जून को होगा। 6 जून को गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली हैं। लेकिन इसी के साथ मौसम विभाग ने जून में लू चलने का अलर्ट जारी किया हैं।