{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Haryana weather: हरियाणा के इन 2 जिलों में हुई बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत  

Haryana weather: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक हरियाणा के इन 2 जिलों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है।       

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :   Haryana weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है। हिसार और रोहतक में बुधवार की शाम को अचानक से तेज बारिश हुई है। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। 

देश के अधिकत्तर जिलों में इन दिनों तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। 49 डिग्री तापमान भी हिसार में दर्ज किया गया है। बारिश से लोगों को काफी ठंडक महसूस हुई है। लोगों को गर्मी की वजह से बुरा हाल हो रहा था। 

इन जिलों में पड़ रही है भंयकर गर्मी 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के हिसाब से सिरसा और अंबाला जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। 45 डिग्री तापमान अंबाला जिले में दर्ज किया गया है। सिरसा में तो 48 डिग्री के भी पार तापमान पहुंच गया है।  50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान मंगलवार को सिरसा जिले में रहा है। 

सड़के भी हुई सुनी 

प्रदेश में पड़ रही भंयकर गर्मी के कारण लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। लोग केवल अपने जरुरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे है। जरुरी काम के समय बाहर जाते हुए वह अपने मुंह और हाथों को अच्छी तरह से ढक कर जा रहे है।

सड़कों पर भी कर्फ्यु जैसे हालात बने हुए है।  दूर-दूर पर लोग सड़कों पर नजर नहीं आ रहे है। बाजार भी भयंकर गर्मी के कारण सूने पड़े हुए है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।  

इस दिन होगी बारिश 

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में 1 जून को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।