{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Haryana Weather: 30 मई को केरल पहुंचा मानसून,  इस दिन अब हरियाणा-एनसीआर में देगा दस्तक    

Haryana Weather: पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। लोग बारिश के इंतजार में बैठे हुए है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मानूसन ने केरल में एंट्री ले ली है। आइए जानते है हरियाणा में कब होगी मानसून के पहली बारिश-  
 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  Haryana Weather: केरल के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 31 मई को मानूसन केरल में दस्तक देने वाला है। लेकिन एक दिन पहले ही मानसून की एंट्री हो गई थी। 

मानसून आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही थी। लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल हो गया था। तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सब लोग बारिश के इंतजार में बैठे हुए है।   

इस दिन हरियाणा में बरसेंगे बादल 

एक दिन पहले ही केरल में मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के बाद  मानसून मुंबई की और जाने वाला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 जून तक मुंबई में मानसून पहुंच जाएगा। वहां के लोगों को भी अब गर्मी से निजात मिलने वाली है।  

सभी लोग बस एक ही सवाल कर रहे है कि मानसून कब आएगा। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, गुजरात और मध्य प्रदेश में 15 जून तक मानूसन की एंट्री हो जाएगी। 27 जून से 3 जुलाई के बीच में हरियाणा एनसीआर में मानसून दस्तक देने वाला है। 

पशु-पक्षी भी है परेशान

गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। पशु-पक्षियों को भी गर्मी से काफी परेशानी हो रही है। हर रोज 12 से भी ज्यादा पशु पक्षी अस्पताल में आ रहे है। अब उनको को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है।