{"vars":{"id": "107609:4644"}}

हरियाणा में स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों को लेकर जारी हुआ बड़ा अपडेट   

Haryana school summer vacation : हरियाणा में गर्मी बढ़ती ही जा रही है। नौतपा भी शुरु हो गए है जिस वजह से और भी तापमान बढ़ गया है। सरकार ने गर्मी को देखते हुए बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान 4 दिन पहले ही कर दिया है।  

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली:  Haryana school summer vacation: हरियाणा में तेज गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। तापमान भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कई जिलों में तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया है।  

भयंकर गर्मी को देखते हुए लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। तेज गर्मी के बीच में ही प्रदेश में नौतपा शुरु हो गए है। जब से हरियाणा में नौतपा शुरु हुए है तब से ही तापमान में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।  

हरियाणा के कई राज्यों में तो लू का अलर्ट भी जारी कर दिया है। जिसकी वजह से बच्चों का बुरा हाल हो रहा है। डॉक्टरों ने लू के अलर्ट के बाद एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। हर साल ग्रीष्मकालीन अवकाश जून महीने में शुरु होता है इस बार ऐसे हालात देखकर 4 दिन पहले ही बच्चों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। 

स्कूलों में आदेश हुए लागू 

भीषण गर्मी के कारण हरियाणा के सभी स्कूलों में 4 दिन पहले ही स्कूलों की छुट्टियां हो गई है। 28 मई यानि आज से स्कूलों में आदेश लागू हो गए है। भीषण गर्मी के साथ ही नौतपा का भी असर देखने को मिल रहा है। 

नौतपा का जब दूसरा दिन था तो से तापमान बढ़ता ही जा रहा है। सिरसा जिले में उस वक्त दिन का तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस था। अन्य राज्यों में भी 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 17 जिलों में रेड अलर्ट और 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 

सूर्य हुआ अधिक क्रूर 

नौतपा का रविवार को जब दूसरा दिन था, तो दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा में दिन का औसत तापमान 44.0 से 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजस्थान, बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म हवाओं से लोग और भी ज्यादा परेशान हो रहे थे।   

गर्मी से मिलेगी राहत

हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में भीषण गर्मी से 2 या 3 दिन बाद राहत मिलने वाली है। 28 मई यानि आज से हवाओं का रुख बदल जाएगा। जिसके बाद तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, उसके बाद फिर से तापमान बढ़ सकता है।