{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Haryana Employee: हरियाणा में इस विभाग के कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के, सीएम ने दिए आदेश

Haryana Employee: हरियाणा में हाल ही के दिनों में लोकसभा के चुनाव हुए हैं। जिसके कुछ ही दिनों के बात नतीजे आने वाले हैं। चुनाव परिणाम के बाद हरियाणा के कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिसमें बताया जा रहा है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का सरकार प्लान बना रही है।
 

Agro Haryana, New Delhi हरियाणा में भाजपा ने कर्मचारियों को तगड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। इस समय हरियाणा में नायब सैनी की सरकार है। इस समय लोस चुनावों का दौर चल रहा है।

कुछ ही समय के बाद चुनावों के परिणाम आने वाले हैं। लोस चुनाव में मतदान के बाद हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों के लिए अब नई पॉलिसी आने वाली है। 

कई बार कच्चे कर्मचारी संघ की ओर से पक्का करने को लेकर आंदोलन किए गए हैं। जिसमें सरकार अब सोच रही है कि 5 साल वालों को पक्का करें या फिर 7 साल वालों को।

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि नगर पालिका, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग समेत कई सरकारी विभागों में कच्चे कर्मचारियों की संख्या काफी ज्यादा है। 

अगर बात करें कच्चे कर्मचारियों की इसमें सफाई कर्मचारियों का आंदोलन सबसे ज्यादा लंबे समय तक चला है। हरियाणा सीएम ने जानकारी देते हुए कहा है कि अब कच्चे कर्मचारियों को नई पॉलिसी के तहत पक्का किया जाना है। जिसका फायदा सैंकड़ों लोगों को मिलने वाला है।