{"vars":{"id": "107609:4644"}}

HKRN में जल्द करवा लें रजिस्ट्रेशन, कल से कई पदों पर निकलने वाली है नई भर्तीयां  

HKRN New Registration: अगर आपने भी अभी तक हरियाणा कौशल रोजगार में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो आज ही जल्दी से रजिस्ट्रेशन करवा ले। क्योंकि कल 7 जून से बहुत से पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है।  

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली :  HKRN New Registration: आप सब तो जानते ही है कि पिछले कुछ दिनों से लोकसभा के चुनाव चल रहे थे। अब लोकसभा के चुनान हो गए है और परिणाम भी घोषित 4 जून को कर दिया गया है। 

अब आचार संहिता हट गई है। अगर आपने भी हरियाणा कौशल रोजगार की भर्ती का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। वह जल्दी से अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले। क्योंकि 7 जून के बाद बहुत से पदों पर भर्ती निकलने वाली है। 

लोकसभा चुनाव की वजह से कई भर्तियां बीच में रह गई थी। CET और HTET में जो उम्मीदवार पास है वही केवल HKRN के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का चयन स्कोर के आधार पर किया जाएगा।  

यदि आपकी फैमिली आईडी में  80000 या 100000 है तो आपको आय के 40 अंक मिलेंगे। अगर आपकी आय 1 लाख से 3 लाख है तो आपको 30 अंक मिलेंगे। 3 से 5 लाख यदि आपकी आय है तो आपको 20 अंक मिलेंगे। 5 लाख से ज्यादा है तो आपको 10 अंक मिलने वाले है।  

इस तरीके से होता है कौशल रोजगार निगम का सिलेक्शन-

- उम्र के लिए 10 अंक मिलेंगे।

- अतिरिक्त कौशल योग्यता 05 (आईटीआई करने वालों को ही मिलेगी)

- अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता 05

- सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर 10 (माता या पिता या दोनों की मृत्यु 40 वर्ष से कम उम्र में हुई हो)

- सीईटी उत्तीर्ण उम्मीदवार के लिए अंक 10

- ईज आफ डेप्लॉयमेंट 10

- अगर देश की सरकार में काम का अनुभव है तो 10 (प्रति वर्ष 1 अंक और अधिकतम अंक 10 वर्षों के लिए दिए जाएंगे)