{"vars":{"id": "107609:4644"}}

Commendable work : अग्रवाल परिवार सेवा ट्रस्ट ने शुरु किया पौधों को पानी देने का अभियान   

Commendable work : हरियाणा में गर्मी बढ़ती जा रहा है। ऐसे हालात को देखकर श्री अग्रवाल परिवार सेवा ट्रस्ट ने सदस्यों ने पौधों को पानी देने का अभियान शुरु किया है। पौधों को पानी देने के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।  

 
Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : हरियाणा में गर्मी बढ़ती जा रही है। इसी बीच ट्रस्ट सदस्यों ने पौधों को पानी देने का अभियान शुरु किया है।  सिरसा जिले में तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। 

वीरवार को ट्रस्ट के प्रधान सुनील कंदोई व श्री गोपी राम पैदल यात्री संघ के प्रधान निर्मल गोयल ने सिरसा के ऑटो मार्केट में आज पौधों का पानी देना का अभियान शुरु किया है।  

यह अभियान अग्रवाल परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा शुरु किया गया है। दीपक गोयल ने इस अभियान से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा है कि हर रोज सुबह पूरे शहर में पौधों को पानी देने की सेवा शुरु की है। 

हरियाणा में पड़ रही गर्मी से लोग बहुत परेशान हो रहे है। पौधे न होने की वजह से भी तापमान पर प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए श्री गोपीराम का कहना है कि पैधे की देखभाल करनी जरुरी है। 

पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत जरुरी है। यह हमें जीवन दान देने का काम करते है। यदि पृथ्वी पर पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मानव जीवन का रहना बहुत मुश्किल हो जाएगा। 

इस अभियान में श्री अग्रवाल परिवार सेवा ट्रस्ट की तरह से विकास कंदोई, नवीन कंदोई, कमल बंसल, नरेंद्र मित्तल, कमल सिंगला, नरेश महिपाल व श्री गोपी राम पैदल यात्री संघ की तरफ  से संदीप जोरासारिया, जिले सिंह, राजेंद्र लूथरा, राकेश जैन व अन्य सदस्य शामिल है।