{"vars":{"id": "107609:4644"}}

सिरसा के कागदाना गांव के 2 बच्चों का राष्ट्रीय ओलंपियाड 2024 में हुआ चयन  

National Olympiad-2024: हरियाणा के सिरसा जिले में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय योगा ओलिंपियाड का प्रदर्शन चल रहा था। राज्य स्तरीय योगा ओलिंपियाड में संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट कागदाना के 2 बच्चों का चयन राष्ट्रीय ओलंपियाड 2024 में हुआ है।  

 

Agro Haryana, Digital Desk- नई दिल्ली : सिरसा जिले के भगतसिंह स्टेडियम में राज्य स्तर योगा ओलिंपियाड खेला गया है। इस राज्य योगा ओलिंपियाड में कागदाना के 2 बच्चों का चयन राष्ट्रीय ओलंपियाड में हुआ है। 

उन 2 बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है। कक्षा 9 से 12 लड़कियों में पूजा है जिसके पिता का नाम सुरेश कुमार है। कक्षा 9 से 12 लड़कों में मनीष है जिसके पिता है नाम राम सिंह है। 

इन दोनों बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पास करके 18 से 20 जून के बीच में कर्नाटक में राष्ट्रीय ओलंपियाड 2024  प्रतियोगिता की जाएगी। राष्ट्रीय ओलंपियाड 2024  प्रतियोगिता में ये दोनो बच्चें चयन करवाकर अपने गांव का नाम रोशन करने वाले है। 

राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कागदाना से पूजा अपनी पढ़ाई कर रही है। मनीष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कागदाना में पढ़ रहा है। दोनों बच्चों के स्कूलों का नाम भी अलग-अलग है। 

दोनो बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने के बाद योग केंद्र ट्रस्ट के संस्थापक हरजी राम योगी ने उन दोनों बच्चों का बधाई दी है। बधाई देकर कहा है कि ये दोनों बच्चे अपना गांव का नाम रोशन करने वाले है। 

जल्द ही ये राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लेकर आवे वाले है। हर किसी बच्चे को उन दोनों बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने जीवन में कड़ी मेहनत करके अपने गांव और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहिए।